BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान का मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद खुरासानी अफगानिस्तान में ढेर, बिहार में फिर से पैर जमाने की कोशिश में इंडियन मुजाहिदीन

by bnnbharat.com
January 12, 2022
in समाचार
पाकिस्तान का मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद खुरासानी अफगानिस्तान में ढेर, बिहार में फिर से पैर जमाने की कोशिश में इंडियन मुजाहिदीन
Share on FacebookShare on Twitter

 

नई दिल्ली.प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का प्रवक्ता और आतंकवादी समूह का सबसे वांटेड कमांडर खालिद बटली उर्फ ​​मोहम्मद खुरासानी पाकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में मारा गया है. पाकिस्तान के रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी. ttp ने पाकिस्तान में कई हमलों को अंजाम दिया है. इसमें 2014 में सैन्य स्कूल पर किया गया हमला, सबसे वीभत्स था, जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी.

रक्षा सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिये बिना यहां बताया कि ttp कमांडर खुरासानी अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में मारा गया है. उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान में नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या में शामिल था. एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने खुरासानी के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन इससे जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विवरण साझा करने से इनकार कर दिया.

वहीं आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन एक बार फिर से बिहार में सक्रिय होने के लिए हाथ-पैर मार रहा है. नेपाल से लगते सीमावर्ती इलाकों के साथ ही पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में इंडियन मुजाहिदीन ने इस साल यानी 2022 में 200 से अधिक स्लीपर सेल के सदस्यों को तैयार करने का लक्ष्य रखा है. इस तरह की खुफिया जानकारी गृह मंत्रालय को भेजी गई है. दरअसल, इंडो-नेपाल सीमा पर कुछ संदेहास्पद लोगों की गतिविधियों को देखते हुए उनकी सूची एसएसबी ने तैयार की है और इस तरह की जानकारी से मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है.  ऐसे लोगों को नेपाल में सक्रिय आईएसआई के एजेंट द्वारा फंडिंग की जा रही है. सीमावर्ती इलाके के जो बेरोजगार और नाबालिग युवक है उन्हें विश्वास में लेकर स्लीपर सेल के मेंबर के रूप में तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है. नासमझ युवक इस जाल में फंस जाते हैं और उन्हें बाद में जब हकीकत पता चलती है, तब पछताने के अलावा कोई चारा नहीं रहता. आईएसआई के द्वारा कुछ दिनों तक इन युवाओं को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी में 08 करोड़ लोगों को मिल गई टीके की दोनों डोज

Next Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

Next Post
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d