पाकिस्तान की इमरान सरकार पर संकट बढ़ गया है. सरकार में शामिल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- कायद के चीफ चौधरी परवेज इलाही का कहना है कि सरकार 100% मुश्किल में है. अब इसे बचाना बहुत मुश्किल है. प्रधानमंत्री सांसदों को मना लें, तो शायद सरकार कुछ दिन चल जाए, वरना इसका गिरना तय है. 28 मार्च को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है.

