BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान की सिंध विधानसभा में मारपीट, जान बचा कर भागे विधायक

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
पाकिस्तान की सिंध विधानसभा में मारपीट, जान बचा कर भागे  विधायक
Share on FacebookShare on Twitter

• नई दिल्ली. पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आई एक खबर यह बताने के लिए काफी है कि प्रधानमंत्री इमरान खान का ‘नए पाकिस्तान’ का नारा एक जुमले से ज्यादा कुछ भी नहीं. दरअसल सिंध विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा और मारपीट हुई. हालात इतने बदतर हो गए कि विधायकों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से अपनी गाड़ियों की ओर भागना पड़ा ताकि घर की तरफ जा सकें.

इस मारपीट में कुछ विधायकों के जख्मी होने की भी खबर है. इस घटना से जुड़े एक वीडियो में बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की एक महिला विधायक जिनका नाम शर्मिला फारूखी बताया जा रहा है, को भी अपनी जान बचाने के लिए विधानसभा परिसर में भागते देखा गया.
पाकिस्तान में बुधवार को सीनेट के लिए चुनाव होने हैं जहां विधायकों को अपना वोट डालना हैं, सिंध में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार है. सदन के भीतर मंगलवार (2 मार्च) को हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब यह खबर आई कि पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के तीन विधायकों ने अपना खेमा बदल लिया है और अब वे बिलावल भुट्टो की पार्टी के पक्ष में अपना वोट डालेंगे.फिर क्या था ये तीनों विधायक जैसे ही विधानसभा में पहुंचे पीटीआई के सांसदों ने उनके ऊपर हमला कर दिया. इन्हें बचाने के लिए वहां मौजूद पीपीपी के विधायक इनकी तरफ भागे. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और हालात बिगड़ते चले गए.

सिंध विधानसभा में हुई इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें कई विधायक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. इस अफरा-तफरी में महिला विधायक शर्मिला फारूखी भी घिर गईं. काफी मशक्कत के बाद वे विधानसभा से निकलीं और वहां तैनात सुरक्षा प्रहरी से मदद की गुहार लगाती नजर आईं. जिसके बाद उन्हें बचाया गया.
शर्मिला को इस हालत में देखकर कुछ लोगों ने उनका हालचाल जानना चाहा. उन्होंने भी तुरंत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया. मैं सुरक्षित हूं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिडीह, धनबाद और देवघर में बनेगा रिंग रोड, दुमका जिले में शुरू होगी पाइपलाइन सिंचाई योजना

Next Post

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई

Next Post
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d