इमरान खान की विदाई के बाद पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ होंगे और आज 4 बजे वो नामांकन दाखिल करेंगे. पूरे विपक्ष ने एक सुर में उनके नाम पर हामी भरी थी और कल सोमवार को उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।पाकिस्तान में सोमवार को नए प्रधानमंत्री चुना जाना है. विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे जबकि इमरान खान की पार्टी PTI से शाह महमूद कुरैशी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. शाहबाज शरीफ पीएमएलएन के नेता हैं जबकि शाह महमूद कुरैशी इमरान सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं. विपक्ष ने शाहबाज शरीफ को संयुक्त उम्मीदवार बनाया है. शाहबाज की तरफ से 11 पर्चे दाखिल किया गया है. वे आज शाम चार बजे नामांकन दाखिल करेंगे. शाह महमूद कुरैशी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. सोमवार दोपहर 2 बजे सदन में पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा.

