BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

पाकिस्तान में हिन्दू-सिख के बाद अब ईसाई भी कट्टरपंथियों के निशाने पर, पेशावर के चर्च के पादरी की गोली मर कर हत्या, सीनियर बिशप आजाद मशाल ने कहा- इमरान सरकार ईसाई समुदाय के लोगों की हिफाजत करने में नाकाम

by bnnbharat.com
January 31, 2022
in समाचार
पाकिस्तान में हिन्दू-सिख के बाद अब ईसाई भी कट्टरपंथियों के निशाने पर, पेशावर के चर्च के पादरी की गोली मर कर हत्या, सीनियर बिशप आजाद मशाल ने कहा- इमरान सरकार ईसाई समुदाय के लोगों की हिफाजत करने में नाकाम
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान में अल्पसंख्यको पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हिंदुओं और सिखों के बाद अब ईसाई समुदाय भी कट्टरपंथियों के निशाने पर है. रविवार को पेशावर में बाइक सवार दो लोगों ने शहर के सबसे बड़े चर्च के प्रीस्ट यानी पादरी की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि दूसरा साथी प्रीस्ट गंभीर रूप से घायल है. कत्ल को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बड़ी आसानी से शहर के मेन रोड से भाग निकले. चर्च ऑफ पाकिस्तान के सीनियर बिशप आजाद मशाल ने घटना की निंदा करते हुए सीधे इमरान खान सरकार को निशाने पर लिया. आजाद ने कहा- इमरान सरकार ईसाई समुदाय के लोगों की हिफाजत करने में नाकाम रही है.

CNN के पाकिस्तान में मौजूद रिपोर्टर के मुताबिक, घटना रविवार की है. पास्टर विलियम सिराज और उनके साथी प्रीस्ट फादर नसीम पेशावर के मुख्य बाजार से गुजर रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर दो लोग आए. इन्होंने कार के सामने बाइक खड़ी कर दी. इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा शख्स उतरा और उसने बेहद करीब से दोनों पादरियों पर गोलियां चलाईं. विलियम सिराज की मौके पर ही मौत हो गई. नसीम को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई गई है.

बता दे कि पेशावर में 2013 में एक चर्च पर सुसाइड बम अटैक हुआ था और इसमें कई लोग मारे गए थे. इसकी साजिश रचने वाले लोगों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है. अब तक किसी संगठन ने रविवार को हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपदा प्रबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी, राँची सहित साथ जिलों में कक्षा 9 से 12 तो बाकि के 17 जिलों में पहली से 12 वीं तक स्कूल खोलने की मंजूरी

Next Post

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (रज़ि) ने जरिडीह बाज़ार में लगाया निशुल्नेक नेत्र जांच शिविर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d