BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान से आज आएंगी 2 दुल्हनें, महिला दिवस पर ससुराल में रखेंगी पहला कदम

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in Uncategorized
पाकिस्तान से आज आएंगी 2 दुल्हनें, महिला दिवस पर ससुराल में रखेंगी पहला कदम
Share on FacebookShare on Twitter

बाड़मेरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पश्चिमी राजस्थान से सुखद खबर सामने आई है। सीमावर्ती बाड़मेर-जैसलमेर (india- pakistan border ) की दो दुल्हनें (Brides) आज सरहद पार से वाघा बॉर्डर के जरिये भारत आ रही हैं। आपको बता दें कि जैसलमेर के बईया गांव के नेपाल सिंह और विक्रमसिंह और बाड़मेर जिले के गिराब क्षेत्र के महेन्द्र सिंह की पाकिस्तान के अमरकोट और सिणोई में वर्ष 2019 में शादी हुई थी। दोनों की बारात थार एक्सप्रेस से पाकिस्तान गई थी। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान- भारत के रिश्तों की कड़वाहट और वीजा की मुश्किलों के चलते दोनों दुल्हनों को पाकिस्तान में ही रहना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वाघा बॉर्डर पर पहुंचने वाली इन दुल्हनों को लेने के लिए परिजन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वाघा बॉर्डर से महेंद्र सिंह की पत्नी छगनी, नेपाल सिंह की पत्नी कैलाश और उनकी सास मोर कंवर भारत आ रही हैं.

आपको बता दें कि सीमावर्ती बाड़मेर-जैसलमेर जिले का पड़ोसी देश पाकिस्तान से रोटी-बेटी का रिश्ता आज भी कायम है। यहां कई परिवारों की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। लेकिन बीते दिनों पुलवामा की घटना और एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति बन गई। इसका खामियाजा इन परिवारों को भी भुगतना पड़ा। दोनों देशों के इन परिवारों को बांधे रखने वाली थार एक्सप्रेस भी गत बर्षों बढ़ी कड़वाहट के चलते बंद हो गई है। लिहाजा इससे दोनों तरफ रहने वाले लोगों के रिश्ते प्रभावित होने लग गये है,आना जाना थम गया है। उल्लेखनीय है कि पहले दोनों देशो के लोग ब्याह शादियों और त्योहारों पर सरहद पार आते-जाते थे। हालांकि महिला दिवस पर भारत आने वाली इन दुल्हनों के आने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्थितियां सामान्य होगी.

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर-जैसलमेर के दो युवाओं की वर्ष 2019 में पाकिस्तान के सिंध में शादी हुई थी। इनमें बाड़मेर जिले के गिराब क्षेत्र के महेंद्र सिंह की छगनी से और नेपाल सिंह की कैलाश से पाकिस्तान में शादी हुई थी। लेकिन पुलवामा की घटना और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान इन्हें वीजा नहीं दे रहा था। इन्हीं कानूनी पेचिदगियों के कारण अभी तक भारत नहीं आ सकी थी। अब उनके भारत लौटने का रास्ता साफ हो गया है। वे आज वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस मामले में मीडिया और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के पैरवी के बाद अब दोनों दुल्हनें भारत आ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदन में उठा बिजली बिल का मुद्दा, घोटाले का लगाया आरोप

Next Post

बहू ने कर दी सास की हत्या, एक ही दिन उठी मां-बेटे की अर्थी

Next Post
बहू ने कर दी सास की हत्या, एक ही दिन उठी मां-बेटे की अर्थी

बहू ने कर दी सास की हत्या, एक ही दिन उठी मां-बेटे की अर्थी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d