पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दफ्तर पर हमला किए जाने की बात सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 से 20 की संख्या में नकाबपोशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनकी गाड़ियों पर इमरान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ का झंडा लगा हुआ था. नवाज पर 24 घंटे के अंदर यह दूसरा हमला है.नवाज पर होने वाला यह दूसरा हमला था, इससे पहले रविवार को भी एक आदमी ने उन पर मोबाइल फेंका था, जिससे उनका बॉडीगार्ड चोटिल हो गया था.

