BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक जेल में बंद कैप्टन संजीत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
पाक जेल में बंद कैप्टन संजीत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट  ने पाकिस्तान की जेल में बंद कैप्टन संजीत भट्टाचार्य के मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. कैप्टन की मां ने उनकी रिहाई के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश जारी करने कि मांग की है. याचिका के मुताबिक भट्टाचार्य पिछले 23 से ज्यादा सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि उनका बेटा भारतीय सेना का एक अधिकारी है, जो पिछले 23 साल और 9 महीने से पाकिस्तान की किसी अज्ञात जेल में बंद है, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी रिहाई के लिए अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया. याचिकाकर्ता ने अदालत से विदेश मंत्रालय के राजनयिक चैनल और सरकार के प्रतिनिधित्व के जरिए सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है.

कैप्टन संजीत भट्टाचार्य 27 अप्रैल 1997 को कच्छ के रण से लापता हो गए थे. उनकी 81 वर्षीय मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि सरकार इस बात को साफ नहीं कर रही है कि भट्टाचार्य की मौत हो गई है या वह पाकिस्तान की जेल में बंद है. उनका कहना है अगर वह पाकिस्तान की जेल में बंद है तो सरकार को उन्हें वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए.

इसी के साथ याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि कैप्टन संजीत के साथ लांस नायक राम भड़ाना थापा भी गायब हो गए थे और उनका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से ऐसे लापता सैनिकों की लिस्ट भी सौंपने को कहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NCB ने दाखिल चार्जशीट, 33 आरोपियों के नाम, दीपिका-श्रद्धा और सारा के बयान भी शामिल

Next Post

सजा पूरी होने के बाद भी बिहार के जेल में कैदी बनी हुई है बांग्लादेशी महिला

Next Post
सजा पूरी होने के बाद भी बिहार के जेल में कैदी बनी हुई है बांग्लादेशी महिला

सजा पूरी होने के बाद भी बिहार के जेल में कैदी बनी हुई है बांग्लादेशी महिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d