नई दिल्ली.राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 155.39 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं.
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 12,72,073 है.सक्रिय मामलों की दर 3.48 प्रतिशत है.
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 95.20 प्रतिशतबीते चौबीस घंटों में 1,09,345 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,48,24,706 है.
पिछले 24 घंटों में 2,64,202 नए मामले सामने आए.अब तक 5,753 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 4.83 प्रतिशत की वृद्धि.दैनिक सक्रिय मामलों की दर 14.78 प्रतिशत.
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 11.83 प्रतिशत है.अब तक 69.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 17,87,457 जांच की गई.

