राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 172.95 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं.भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 4,78,882 है.सक्रिय मामलों की दर 1.12 प्रतिशत है.स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.68 प्रतिशत.बीते चौबीस घंटों में 91,930 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,16,77,641 है.पिछले 24 घंटों में 34,113 नए मामले सामने आए.दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.19 प्रतिशत है.साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.99 प्रतिशत है.अब तक 75.18 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 10,67,908 जांच की गई.
