राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 174.24 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं.भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,32,918 है.सक्रिय मामलों की दर 0.78 प्रतिशत है.स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.03 प्रतिशत.बीते चौबीस घंटों में 67,538 लोग स्वस्थ हुए। अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,19,10,984 है.पिछले 24 घंटों में 30,757 नए मामले सामने आये.दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत है.साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3.04 प्रतिशत है.अब तक 75.55 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। बीते चौबीस घंटों में 11,79,705 जांच की गईं.

