राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 179.91 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं.भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 40,559 है.सक्रिय मामलों की दर 0.09 प्रतिशत है.स्वथ्य होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत.बीते चौबीस घंटों में 5,185 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,24,31,513 है.पिछले 24 घंटों में 3,614 नए मामले सामने आए.दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.44 प्रतिशत है.साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.52 प्रतिशत है.अब तक 77.77 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 8,21,122 जांच की गई.

