राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 196 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं.भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 68,108 है.सक्रिय मामलों की दर 0.16 प्रतिशत है.स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.63 प्रतिशत है.बीते चौबीस घंटों में 8,148 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,26,90,845 है.पिछले 24 घंटों में 13,216 नए मामले सामने आए.दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.73 प्रतिशत है.साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 2.47 प्रतिशत है.अब तक 85.73 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,84,924 जांच की गई.

