पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा कार्यवाही नहीं चलने दी। बजट सत्र के तीसरे पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक आसन के समक्ष पहुंच गए. सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की मांग करने लगे. जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष को 45 मिनट के लिए विधानसभा की कार्यवाही को रोकनी पड़ी. दुबारा जब सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तब भाजपा विधायको ने हंगामा शुरू कर सदन का वाकआउट किया और बाहर निकल गए। हंगामे के बीच ही स्पीकर ने विधायकों ने शून्यकाल की सूचनाएं पढ़ीं।
इससे पहले भाजपा विधायक विधानसभा के बाहर तख्ती-बैनर के नारेबाजी की. वे पिछड़ों के साथ अन्याय बंद करो, पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण देना होगा, कोरोना का बहाना बंद करो, पंचायत चुनाव जल्द कराओ, ओबीसी को आबादी के अनुसार आरक्षण दो आदि नारे लगा रहे थे.

