BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिता ने बेटी के प्रेमी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 6, 2019
in Uncategorized
Father murdered daughter boyfriend, murder accused, arrested
Share on FacebookShare on Twitter

  • बेटी ने पूछताछ में पिता द्वारा प्रेमी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की

गुमला: बिशुनपुर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरदरी थाना स्थित अंबाकोना गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के पिता मार्शल बेंग द्वारा उसके प्रेमी बरपाठ गांव निवासी 19 वर्षीय नीलेश बेंग का हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी मार्शल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी बेटी सीमा बेंग को भी पूछताछ के लिए थाना लाया है। सीमा ने थाना में पिता द्वारा प्रेमी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई दीपक बेंग ने बताया कि मृतक नीलेश बेंग मंगलवार की रात आठ बजे बरपाठ से अंबाकोना गांव अपनी प्रेमिका सीमा बेंग के घर मिलने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसी बीच लगभग रात नौ बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि नीलेश बेंग की हत्या कर दी गई है। इसके बाद नीलेश के परिजन सीमा के घर पहुंचे। परिजनों ने निलेश का शव सीमा के घर के आंगन में पड़ा देखा। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।

दोनों के बीच एक साल से था प्रेम प्रसंग

भाई के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में एएसआइ कुमार सरंजय ने कहा कि सीमा व नीलेश के बीच बीते एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। मृतक नीलेश अक्सर सीमा के घर आने पर रात को वहीं रुक जाता था। मंगलवार को भी नीलेश जब सीमा से मिलने उसके घर गया तो मार्शल ने उसकी हत्या कर दी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहला विमान जिसके विंग्स में बैठकर सफर करेंगे यात्री

Next Post

चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म व एक नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Next Post
Gumla News accused Arrested for minor murder and rape with cousin niece

चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म व एक नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d