प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं हमारे देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं.उन्होंने किसानों की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा कि जब किसान सशक्त होंगे, तो देश समृद्ध होगा.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है. ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं.”

