नई दिल्ली.सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी. पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा. जब तक स्थापना पूरी नहीं हो जाती, प्रतिमा स्थल पर नेताजी का होलोग्राम लगाया जाएगा. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा.

