‘द कश्मीर फाइल्स’ पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है. 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना मिल रही है. अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ कर दी है. उन्होंने ट्विटर पर भी प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि, ‘हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलकर खुशी हुई. जो चीज इसे और खास बनाती है वो है #TheKashmirFiles के बारे में उनकी सराहना और नेक शब्द. हम कभी भी एक फिल्म का निर्माण करने के लिए उत्साहित नहीं हुए हैं. धन्यवाद मोदी जी, “. हर तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया से खुश निर्माता अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि वो भविष्य में अपने बैनर तले कुछ सोची-समझी और विषय-वस्तु वाली फिल्में बनाने के इच्छुक हैं.

