नई दिल्ली.वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि आम लोगों पर टैक्स का बोझ ना बढ़ाया जाए. हमने दो सालों से इनकम टैक्स नहीं बढ़ाया.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद दो साल से टैक्स नहीं बढ़ाया गया है.उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद टैक्स में बढ़ोतरी न कर राहत दी गई है, जबकि विश्व के दूसरे देश टैक्स बढ़ा रहे हैं.

