पीएम मोदी के कश्मीर दौरे से पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है. वहीं, तीन जवान एक नागरिक घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि अब भी मुठभेड़ जारी है.
आतंकवादियों की मौजूदगी सूचना मिलते ही पुलिस सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेराबंदी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू की. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान सुरक्षाबलों आतंकवादियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस दौरान लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक सुरक्षा बलों के तीन जवान एक आम नागरिक इस दौरान मामूली रूप से घायल हो गए.

