प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से बातचीत की.इन छात्रों ने उनसे अपने अनुभव साझा किए. छात्र वाराणसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से थे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन से लौटे छात्रों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए.
प्रधानमंत्री इस वक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान के लिए वाराणसी में हैं. सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है.

