प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने के लिए बधाई दी और पार्टी को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रधानमंत्री ने आप को पंजाब के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा, “मैं आप को पंजाब चुनाव में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं. मैं पंजाब के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं.”
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लोगों ने बीजेपी पर बहुत स्नेह की वर्षा की है. इन राज्यों के लोगों को मेरा आभार. हमारी पार्टी इन आशीवार्दो को संजोकर रखेगी और इन राज्यों के विकास के लिए काम करती रहेगी.”

