प्रधानमंत्री नरेन्द्र नरेंद्र मोदी शनिवार को देश की अस्सी करोड़ जनता को बड़ी सौगात दी. प्रधानमंत्री ने देश की जनता को राहत देते हुए ट्वीट किया कि 30 सितम्बर 2022 तक मुफ्त राशन मुहैया कराया जायेगा. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि और छह महीना बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है. इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है. देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे.”
बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीना और बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है. इससे पहले पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी. बताते चलें कि यूपी में सत्ता संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है.

