प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह शुक्रवार को यहां पहुंचे और अहमदाबाद में रोड शो किया, जिस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी का अहमादाबाद में रोड शो करीब 9 किलोमीटर तक चला, जिस दौरान उन्होंने राज्य की जनता से मुलाकात की. इस दौरान आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था. लोग पीएम मोदी पर फूल माला बरसाते हुए उनका स्वागत कर रही थी.अहमदाबाद में आयोजित पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी. प्रधानमंत्री का रोड-शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से गुजरात बीजेपी हेडक्वार्टर तक था. फूलों की मालाओं से सजी खुली जीप में सवार प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो के दौरान सड़क के किनारे जमा हुए सैकड़ों समर्थकों और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और देर रात वह गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ रात का भोजन भी किया.

