BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुणे में निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 3 घायल, सभी मजदूर बिहार के, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

by bnnbharat.com
February 4, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
पुणे में निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 3 घायल, सभी मजदूर बिहार के, प्रधानमंत्री ने जताया दुःख
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन भवन का स्टील स्ट्रक्चर गिर गया। जिससे हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे गए सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। हादसा यरवदा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुआ। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं उम्मीद करता हूं कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं

 

 

पुणे के डीसीपी रोहिदास पवार ने इस संबंध में बताया है कि 7 लोगों की मौत और 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एक मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था तभी एक भारी स्टील का ढांचा ढह गया। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। ढांचा ढहने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे के अनुसार काम कर रहे 10 मजदूरों पर लोहे का स्लैब गिरा था। 16 एमएम के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी। इसी जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे तभी हादसा हो गया।

राहुल श्रीरामे ने बताया कि निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। इसी दौरान पार्किंग में अचानक लोहे का स्लैब गिर गया। सरिया मजदूरों के शरीर में घुस गया, जिससे सात मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने जाली में दबे मजदूरों को निकाला।

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसीबी करेगी टीशर्ट और टॉफी, मिठाई घोटाले की जांच, सरयू ने लगाया था रघुवर पर आरोप

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 फरवरी को हैदराबाद का दौरा करेंगे

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 फरवरी को हैदराबाद का दौरा करेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d