यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के ही लोग राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (vladimir putin) के खिलाफ हो गए हैं. रूस के बिजनेसमैन एलेक्स कोन्याखिन ने व्लादिमीर पुतिन के सिर पर 1 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान (bounty on putin’s head) किया है.भारतीय रुपये में इनाम की राशि 7.5 करोड़ रुपये के आसपास होगी. कोन्याखिन ने अपने फेसबुक औल लिंक्डइन पर पुतिन के तस्वीर वाली एक पोस्टर को शेयर किया है, जिस पर ‘wanted: dead or alive. for mass murder’ लिखा हुआ है. एलेक्स ने पोस्ट में कहा कि वह पुतिन की अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध अपराधी के रूप में गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर देने को तैयार हैं.

