रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है की खारकीव में रेलवे स्टेशन पर 3,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थियों को बंधक बना लिया है और उन्हें यहीं स्टेशन पर रखा गया है.हालांकि भारत ने कहा है कि उन्हें विद्यार्थियों को बंधक बनाए जाने के बारे में ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है.
पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद को बताया कि यूक्रेन के‘नव नाज़ी’विदेशी छात्रों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के सूमी में भी 576 भारतीयों को रोक रखा है.

