पुतिन ने चेतावनी भरे लहजे में बयान जारी किया है कि जो कोई भी देश रूसी सैनिकों के जीवन के लिए खतरा पैदा करेगा उसे हम इस जंग में अपना दुश्मन समझेंगे.जो देश यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने की मांग करता है, उसे मास्को द्वारा इस सशस्त्र संघर्ष में शामिल माना जाएगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एअरोफ़्लोत प्रशिक्षण केंद्र में महिला उड़ान परिचारकों के एक समूह से बात करते हुए दिए गए इस बयान में राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि रूस पर पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान थे.

