धनबाद/चासनाला. इच्छा होनी चाहिए रास्ते बन ही जाते है. पुत्र के जन्मदिन से अच्छा दिन और क्या हो सकता है. यह सोच कर चासनाला के कुलटांड़ बस्ती निवासी सह समाजसेवी शिव शंकर महतो उर्फ जादू महतो महादान रक्तदान का निश्चय किया और अपने छोटे पुत्र सुर्यान्शु राज महतो के जन्मदिन पर कुलटांड़ बस्ती में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. धनबाद के अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए दर्जनों युवकों ने रक्तदान किया. जादू महतो ने भी स्वयं रक्तदान किया. कहा कि आज मैंने 14वीं बार रक्तदान करने वाले जादू महतो ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, सभी को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान शिविर में एशियन द्वारिका जालान सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ एनके सिंह, सुदीप पाण्डेय, उत्तम सोरेन, मंजीत कुमार, मुन्ना रजक, रामस्वरूप, सोनू राम उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में जादू महतो, अमित महतो, मुरलीधर महतो, अमन कुमार, तपन महतो, टारजन महतो, शेखर महतो, राहुल महतो, देबू दत्ता, मो सलाम, राज कुमार महतो आदि योगदान रहा

