BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टरों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका, मोदी सरकार पर साधा निशाना

by bnnbharat.com
December 28, 2021
in समाचार
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टरों के समर्थन में उतरे राहुल-प्रियंका, मोदी सरकार पर साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी के चलते विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर खरी खोटी सुनाई. बीते दिन शाम को डॉक्टरों ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने की घोषणा की जिसके बाद देर रात तक राजधानी के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं.

 

 फूल बरसाना दिखावा

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, डॉक्टरों पर फूल बरसाना दिखावा था, हकीकत में अन्यास बरसा रहे हैं, उन्होंने आगे लिखा, केंद्र सरकार के अत्याचार के खिलाफ मैं कोरोना वॉरियर्स के साथ खड़ा हूं. उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया जब पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ बर्बरता पूर्व कार्रवाई कर रही है.

 

 डॉक्टरों को नहीं चाहिए झूठा सम्मान

 

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के समय इन डॉक्टरों ने अपनों से दूर रहकर पूरे देश के लोगों का साथ दिया, अब समय है कि पूरा देश इनके साथ खड़ा हो, इन डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस बल का प्रयोग और उनकी मांगों को तरजीह न देने वाले पीएम मोदी को नींद से जगाएं. प्रियंका गांधी वा़ड्रा ने आगे कहा, डॉक्टरों को झूठा पीआर नहीं चाहिए, उन्हें सम्मान और उनका हक मिलना चाहिए.

 

 डॉक्टरों ने निकाला मार्च

 

सोमवार को सरकारी अस्पतालों के इन रेजीडेंट डॉक्टरों ने इस साल नेट पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर अपने आंदोलन को हवा देते हुए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से लेकर उच्चतम न्यायालय तक मार्च निकाला. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को पुलिस ने रोका और उन पर लाठियां बरसाईं. इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी फोर्डा पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है. सरकार ने बीते साल कोरोना वायरस पर काबू करने और महामारी पर रोकथाम लगाने के लिए डॉक्टरों और स्वस्थ कर्मियों पर फूल बरसाए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग का 3 दिवसीय यूपी दौरा

Next Post

चंडीगढ़ निगम चुनाव केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर

Next Post
चंडीगढ़ निगम चुनाव केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर

चंडीगढ़ निगम चुनाव केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d