गोरखपुर : थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के आजाद चौक पर स्थित पूजा ज्वेलर्स की दुकान मे नकब लगाकर चोरी कर रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा. चोरों के साथ मुठभेड़ भी हुई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली. पुलिस दल ने चोरी के माल तथा अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय चौकी प्रभारी आजाद चौक उ0नि0 विशाल कुमार उपाध्याय , उ0नि0 प्रधान यादव थे. पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जिला कारागार भेज दिया . गिरफ्तारी बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला , उ0नि0 विशाल कुमार उपाध्याय, उ0नि0 प्रधान यादव, का0 मुन्ना कुमार यादव , का0 कृष्णा कुशवाहा का0 सुरेन्द्र कुमार थे.
गिरफ्तार अभियुक्त व बरादमगी
1.हफीर्जुर रहमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी तुलसीपुर हनुमान गढ़ी चौराहा नई बाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस, पीले धातु का हार व लाकेट अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामदगी
2.राजकुमार शर्मा पुत्र स्व0 घनश्याम शर्मा निवासी पुरानी बाजार रानी लक्ष्मीबाई मार्ग थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस, पीले धातु का पाँच अदद टप्स
दोनो अभियुक्तो द्वारा दुकान मे लगाये गये नकब से सम्बन्धित सब्बल, लोहा राड व प्लास बरामद
आपराधिक इतिहास-
1. हफीर्जुर रहमान पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी तुलसीपुर हनुमान गढ़ी चौराहा नई बाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
• मु0अ0सं0 33/22 धारा 457,380,411,307 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0 34/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2.राजकुमार शर्मा पुत्र स्व0 घनश्याम शर्मा निवासी पुरानी बाजार रानी लक्ष्मीबाई मार्ग थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
• मु0अ0सं0 33/22 धारा 457,380,411,307 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0 35/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

