राँची.आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के झारखंड, बिहार सहित 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है.यह कार्रवाई अवैध खनन के मामले में चल रही है.ताजा जानकारी के मुतातबिक पूजा सिंघल के आवास से भारी मात्रा में नकदी (करीब 25 करोड़ रुपये) बरामद होने की बात सामने आई है. पैसे की गिनती के लिए ईडी की ओर से मशीन मंगाया गया है. पूजा सिंघल वर्तमान में खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसी) की प्रबंध निदेशक हैं.

