यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाए गए ऑपरेशन गंगा को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बात की. गोयल ने कहा कि भारत जैसा कोई देश नहीं है जिसने अपने नागरिकों को वापस लाने में इतनी गंभीरता दिखाई. बड़े-बड़े देश ऐसा करने में नाकाम रहे.भारत के तो कितने युवा अपने पालतू जानवरों को भी साथ लाए. हमने उनके लिए हर व्यवस्था का ध्यान रखा.

