पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह नई दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे.सुखराम 90 के दशक में कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं. साथ ही पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. उन्हें यहां पंडित सुखराम के नाम से जाना जाता है.

