जमशेदपुर.राज्य में अत्यंत गर्मी पड़ रहा है और लू भी चलने लगी है. गर्मी और लू के कारण बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं. इस परिस्थिति में यह उचित होगा कि विद्यालय का समय सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ किया जाए तथा 10:00 बजे तक चलाया जाए और बाकी की कक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से चलाने की व्यवस्था की जाए. ताकि बच्चे सुरक्षित रहते हुए शिक्षा ग्रहण कर सके.

आग्रह है कि झारखंड के विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय को इस प्रकार निर्धारित की जाए कि विद्यार्थी शिक्षा भी ग्रहण कर सके और स्वस्थ भी रहें. कृपया इस पर शीघ्र निर्णय लेने की यथोचित कार्रवाई की जाए.

