उत्तर प्रदेश में बुलडोजर बाबा का बुलडोजर एक्शन मोड में है. रविवार को पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुश्तैनी आवास पर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण PDA ने बुलडोजर चला. अतीक के आवास के अवैध बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से गिरा दिया गया. उक्त अवैध अतिक्रमण को इससे पहले भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 22 सितंबर साल 2020 को बुलडोजरों के जरिए ध्वस्त कर दिया था. लेकिन फिर अस्थाई तौर पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई थी, जिसे आज फिर से गिराया गया.
पदाधिकारी के अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के बाद भी बाउंड्री नहीं हटाई गई. इस कारण से कार्यवाई की गयी. झलवा के भीटी स्थित क्षेत्र में खालिद जफर के करीब 50 बीघे में हुए अस्थायी व स्थायी निर्माण को भी पीडीए हटाएगा.
रविवार को भी भाजपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार के मकान की बाउंड्रीवाल भी तोड़ी गई थी.पीडीए के विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सड़क किनारे सभी निर्माण तोड़े गए. तोड़े गए सभी मकानों के सामने पीडीए ने पहले ही नोटिस चस्पा कर दिया था.

