शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस पर मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर के उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. श्रद्धांजलि सभा में भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े काफी पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि शहीद लेफ्टीनेंट अनुराग शुक्ला झारखंड प्रदेश अंर्तगत पलामू जिला के मेदनी नगर सदर थाना क्षेत्र ग्राम सिंगरा निवासी श्री जीतू शुक्ला के एक मात्र पुत्र थे. ट्रेनिंग के दौरान अपने मातहत तीन जवानों को जब उन्होंने पानी में डूबते हुए देखा तो उन्हें बचाने के लिए स्वयं वे अदम्य साहस का परिचय देते हुए पानी में कूद गए और बड़ी जद्दोजहद के साथ उन्हें बाहर निकालने में सफल हुए. लेकिन इस जद्दोजहद में खुद थक कर पानी में फंस गए, और, इस दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए. कृतज्ञ राष्ट्र शहीद शुक्ला के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देती है, और, ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उस महान आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें.
आज के श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक शिवजी सिंह, जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, महासचिव दिनेश गुप्ता, भारतीय सेना में कार्यरत धर्म शिक्षक डॉक्टर सत्यकेतु, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष समता प्रसाद शर्मा, शंभू नाथ सिंह, गिरवर प्रजापति, सचिव ओम प्रकाश दुबे, अशोक कुमार मेहता, मुक्तेश्वर कुमार, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, संगठन सह मंत्री श्री जनार्दन सिंह, कार्यालय मंत्री अशोक कुमार दुबे, कार्यालय सह _ मंत्री मान देव तिवारी, कार्य समिति के सदस्य, विजय प्रसाद सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार चौबे, अंबिका राम, आर सी यादव, कमल नयन तिवारी आदि अनेकों पूर्व सैनिक उपस्थित थे.

