BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पृथ्वी के तरफ तेजी से बढ़ रहा है एक विशालकाय उल्का पिंड

by bnnbharat.com
May 27, 2022
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

 

ब्रह्मांड में अनेकों तरह के रहस्य छुपे हुए है. नासा समय-समय पर इन रहस्यों से पर्दा उठाता रहता है. वहीं एक बार फिर नासा ने बहुत बड़ा दावा किया है. नासा के सेंटर फाॅर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने यह दावा किया है कि एक बड़ा सा क्षुद्रग्रह यानि कि एक asteroid धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

 

 

 

 

इस स्टडीज के मुताबिक यह एस्टेराॅयड 27 मई को धरती के बहुत करीब से गुजरने वाला है. वहीं इस एस्टेराॅयड के आकार की बात करें तो यह बुर्ज खलीफा के आकार से भी दो गुना बड़ा है. साथ ही इसकी तुलना अगर कुतुब मीनार से की जाए तो यह कुतुब मीनार से भी 24 गुना विशालकाय है.

 

 

 

 

इस विशालकाय एस्टेराॅयड का धरती की ओर तेजी से बढ़ना बहुत ही चिंताजनक है. लेकिन यह एस्टेराॅयड धरती से करीब 40 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा. यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी से करीब 10 गुना ज्यादा है. बहुत दूर से गुजरने के कारण इसके धरती से टकराने की कोई संभावना नहीं है. यह एस्टेराॅयड भी अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य के चक्कर लगाता है. अब अगली बार यह क्षुद्रग्रह 2055 में धरती के इतने करीब से गुजरेगा. इस ग्रह को खतरनाक ग्रहों की श्रेणी में माना जाता है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह एस्टेराॅयड 76,000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धरती के पास से गुजरेगा. धरती से इसकी दूरी 1.8 किलोमीटर व्यास के विशाल आकार को देखते हुए नासा का दावा है कि यह एस्टेराॅयड खतरनाक हो सकता है. इसको देखते हुए नासा ने इसे संभावित रुप से खतरनाक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में रखा है.

 

 

 

 

नासा ने यह भी दावा किया है कि अगर यह क्षुद्रग्रह कभी अपनी कक्षा बदलता है तो यह हमारे ग्रह को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है. यह एस्टेराॅयड बहुत ही तेजी से अपने कक्ष की ओर आगे बढ़ रहा है. धरती के करीब आने वाले ऐसे एस्टेराॅयड्स को हजारो की संख्या में पहले देखा जा चुका है. धरती के नजदीक आने वाले इस एस्टेराॅयड को 1989 में अमेरिकी वैज्ञानिक एलिनोर हेलिन ने खोजा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

Next Post

जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला

Next Post
जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला

जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d