रांची अशोक नगर रोड नंबर चार की रहने वाली SBI के पूर्व डीजीएम की पत्नी मालाम्बिका की हत्या कर लूट के मामले का राँची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पांच दिन पहले हुई लूट और हत्या के मामले में राँची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो औरंगजेब और मो नौशाद बताये जाते है. पूछताछ में मो औरंगजेब और जाफर मुख्या आरोपी का नाम आया है जबकि गिरफ्तार मो नौशाद अपराधियों को भागने में मदद की थी. अपराधी मो जाफर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
गिरफ्तार औरंगजेब ने पुलिस को बताया कि वह महिला के घर पर पहले भी रंग रोगन का काम कर चुका था. उसने लूट के लिए मो जाफर के साथ शुक्रवार को दिन बारह बजे मालम्बिका देवी के घर में रंग रोगन का काम मांगने के बहाने दाखिल हुए. महिला ने उन्हें मिठायी और पानी दिया. पानी पीने के बाद वह मालम्बिका देवी पर चाकू से हमला शुरू कर दिया. इस दौरान अपराधी जाफर अलमीरा तोड़ने और सूटकेस खोलने में जुट गया. उसे मालूम था कि अलमीरा में नगदी और जेवरात हैं. इस बीच मालम्बिका देवी को वह लगातार चाकू से मारता रहा. करीब 15 बार महिला पर चाकू से वार किया. जब वह मर गयी और जाफर अलमीरा तोड़ने में सफल नहीं हुआ तब वह मालम्बिका का सोने का कंगन, कान का झुमका व तीन मोबाइल लूट लिया. इसके बाद उसी घर की बेसिन में उसने खून से सना चाकू को धोया. इसके बाद वह जाफर के साथ मौके से भाग निकले.
पूर्व डीजीएम विजय कुमार सिन्हा की पत्नी मालम्बिका देवी की शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुस कर दो अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पति के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी.

