रूस-यूक्रेन के बीच भले ही दूसरी बार सीजफायर का एलान हुआ हो, लेकिन दोनों देशों की ओर से भारी तबाही मचाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को एक सप्ताह के अंदर 17 हजार से ज्याद टैंक रोधी हथियार दिए हैं वहीं पेंटागन का कहना है कि, रूस ने यूक्रेन में 600 से ज्यादा मिसाइल हमले किए हैं.
वहीं दुसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के महामहिम राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बात की.राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री को संघर्ष की स्थिति और यूक्रेन तथा रूस के बीच चल रही बातचीत के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

