पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी रोजाना बढ़ने शुरू हो गए हैं. कंपनियों ने दिल्ली सहित कई शहरों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सीएनजी के दाम बढ़ा दिए.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, 7 अप्रैल को दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं. अब दिल्ली में 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट में सीएनजी मिल रही है. इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में सीएजी 2.5 रुपये महंगी हुई थी. यानी महज दो दिनों में ही सीएनजी के प्रति किलो मूल्य में 5 रुपये का इजाफा हो चुका है. इससे पहले 4 अप्रैल को भी दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ाए थे. पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में दिल्ली में सीएनजी के दाम 9.11 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं.

