पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के बाद अब दिल्लीवालों को एक और बड़ा झटका लगा है. एलपीजी गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीएनजी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली में सीएनजी का दाम 2.5 रुपए प्रति किलो महंगा कर दिया है. इस तरह से अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 64.11 प्रति किलो हो गई है और यह नई कीमत आज से ही लागू हो गई.

