देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में जवाब में लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में इन इंधन की कीमतों की तुलना अन्य देशों की कीमतों से की. कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में कीमतों में बढ़ोतरी का 1/10वां हिस्सा है. दुसरे देशो से तुल्नात्मक आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि अप्रैल 2021 से 22 मार्च के बीच पेट्रोल की कीमतों की तुलना में अमेरिका में कीमतों में 51 फीसद, कनाडा में 52 फीसद, जर्मनी में 55 फीसद, यूके में 55 फीसद, फ्रांस में 50 फीसद, स्पेन में 58 फीसद, लेकिन भारत में 5 फीसद की वृद्धि हुई है.
लोकसभा में कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी दलों ने देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों को लेकर सदन से वाकआउट कर विरोध दर्ज कराया. आसन के समक्ष नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के साथ द्रमुक, वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस आदि के सदस्यों ने मूल्य वृद्धि पर तत्काल चर्चा की मांग की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में रोजाना वृद्धि को लेकर ‘प्रधानमंत्री जन धन लूट योजना’ करार दिया.

