BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेड़ के फल बम बन गए,धमाके के साथ फल फूट गया

by bnnbharat.com
June 4, 2022
in समाचार
पेड़ के फल बम बन गए,धमाके के साथ फल फूट गया
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की पलसूद तहसील से 7 किमी दूर उमेदड़ा गांव में एक पेड़ के फल, बम बन गए हैं. जमीन पर पटकने पर ब्लास्ट हो जाते हैं. जैसे किसी ने हथगोला फेंका हो. कलेक्टर-एसपी समेत सभी संबंधित परेशान हैं. पुलिस इस पेड़ के फलों को तोड़कर नष्ट कर रही है ताकि कहीं कोई आपराधिक उपयोग न कर ले.
यह पेड़ डेहरी फलिया निवासी शांतिलाल भायल के खेत में लगा हुआ है. खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ को शांतिलाल काट रहा था. इसी दौरान उसकी कुल्हाड़ी नीचे पड़े फल पर पड़ गई. इससे धमाके के साथ फल फूट गया. चपेट में आने से वह घायल हो गया. यहां तक की उसकी एक अंगुली के चिथड़े उड़ गए.
मामला सामने आने पर पलसूद पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. यहां पर लगे पेड़ के फल जमीन पर फेंककर देखे तो हकीकत में बम की तरह फूट रहे थे. कुछ फल नीचे पड़े थे तो कुछ पेड़ में लगे हैं. एसएल भार्गव, डीएफओ बड़वानी का कहना है कि मैंने न तो नौकरी के दौरान ऐसे पेड़ देखे और न ही देश में कहीं ऐसे पेड़ है, जिनके फल ब्लास्ट होते हो. मामला सामने आया है. जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
भवानी राम वर्मा, थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि ​​​​​​​पेड़ के नीचे पड़े फलों को उठाकर जमीन पर फेंका तो बम की तरह ब्लास्ट हो गया. कुछ फल थाने लाए है.अब इनकी जांच कराई जाएगी. इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

फलों की जांच के लिए उन्हें जबलपुर लैब भेजा गया है. दूसरी तरफ बड़ी समस्या यह है कि कहीं कोई फलों का अपराधी उपयोग ना करें. इसलिए पुलिस को तैनात किया गया है. पेड़ के सारे फलों को स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तोड़कर नष्ट किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्टेशन पर जीएम को 15 की बोतल 20 में बेची,5 सस्पेंड 

Next Post

इस वर्ष तीसरे वर्ष भी रांची का प्रसिद्ध रथ मेला नहीं लगेगा

Next Post
इस वर्ष तीसरे वर्ष भी रांची का प्रसिद्ध रथ मेला नहीं लगेगा

इस वर्ष तीसरे वर्ष भी रांची का प्रसिद्ध रथ मेला नहीं लगेगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d