पोर्न वीडियो मामले में अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी नोटिस के कारण अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को पोर्न वीडियो मामले में जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट राज कुंद्रा और पूनम पांडे को भी पोर्न वीडियो मामले में इसी तरह की प्रदान कर चुका है.

