पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने गुरुवार को प्यूर्टो रिको में आोयजित मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है, जबकि भारत की मानसा वाराणसी शीर्ष 13 तक ही पहुंच पायीं.इस प्रतियोगिता में अमेरिका की भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक श्री सैनी पहली उपविजेता रही, जबकि कोट डिलवोइर की ओलिविया येस दूसरी उपविजेता रहीं. पोलैंड की 23 वर्षीय मॉडल एवं छात्रा कैरोलिना को वर्ष 2019 की मिस वल्र्ड जमैका की टोनी-एन सिंह ने यहां कोका-कोला म्यूजिक हॉल में विजेता का ताज पहनाया. मानसा इस प्रतियोगिता में बुधवार देर रात तक शीर्ष छह में जगह नहीं बना सकीं.

