गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई जगह फूंकी ट्रेनें
सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में देरी के विरोध में प्रदर्शनों के चलते गुरुवार को 34 से अधिक ट्रेन रद्द कर दी गईं और आठ अन्य को आंशिक रूप से रद्द किया गया. रेलवे ने एक बयान में बताया कि प्रदर्शनों के चलते 72 अन्य ट्रेन देरी से चल रही हैं. रेलवे ने कहा कि पांच मेल और एक्सप्रेस ट्रेन और 29 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं. अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में कई जगहों से विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं.

