वाराणसी.काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक से वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जहां उनको देखते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.पीएम मोदी देर रात, BLW गेस्ट हाउस से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर स्थित वीआईपी एक्सक्यूटिव लाउंज का निरीक्षण किया, उसके बाद रेल यात्रियों का अभिवादन करते हुए स्टेशन परिसर में लगी लैंप पोश को निहारा और उसके बाद खिड़किया घाट के लिए रवाना हो गये. इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद रेल यात्री जय श्री राम औऱ हर हर मोदी का उदघोष करते हुए पीएम के पीछे पीछे चल रहे थे. पीएम मोदी जब प्लेटफार्म एक पर निरीक्षण कर रहे थे तो उसी वक्त एक महिला यात्री ने उनका चरण स्पर्श करना चाहा तो पीएम ने उस महिला को रोकते हुए खुद ही उक्त महिला को चरण स्पर्श किया.

