प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से जयनगर (भारत) और कुर्था (नेपाल) के बीच सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया. यह रेल लाइन भारत द्वारा दिए गए अनुदान सहायता से बना है. इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम देउबा और मैंने व्यापार और सभी प्रकार से सीमा पार संपर्क पहल को प्राथमिकता देने पर भी सहमती जताई है. जयनगर-कुर्था रेल लाइन की शुरुआत इसी का एक भाग है. दोनों देशों के लोगों के बीच सुगम, बाधारहित आदान-प्रदान के लिए ऐसी योजनायें बेहतरीन योगदान देंगी.

