प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जनभागीदारी ने देश के विकास में नई ऊर्जा प्रदान की है और स्वच्छ भारत अभियान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है.
श्री मोदी ने कहा कि शौचालयों का निर्माण हो या कचरे का निपटान, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हो या फिर स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा, देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है –
“जनभागीदारी किस प्रकार किसी देश के विकास में नई ऊर्जा भर सकती है, स्वच्छ भारत अभियान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. शौचालय का निर्माण हो या कचरे का निष्पादन, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हो या फिर सफाई की प्रतिस्पर्धा, देश आज स्वच्छता के क्षेत्र में नित नई गाथाएं लिख रहा है.”

